फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 400 किलोवाट का ट्रांसफार्मर चोरी, विभाग को 1.5 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमामले में अवर अभियंता ने तहरीर देकर दर्ज कराया अज्ञात के खिलाफ मुकदमाI
विज्ञापन




थाना क्षेत्र में झाल ड्रीम सिटी के पास से बिजली विभाग का 400 किलोवाट का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया है। इस घटना से ऊर्जा निगम को लगभग 1,49,508 रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन




उपखंड बहादराबाद की अवर अभियंता स्वीटी सैनी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लाइनमैन विकास कुमार ने चोरी की सूचना दी थी। ऊर्जा निगम की टीम ने जब मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो पता चला कि चोरों ने ट्रांसफार्मर तक पहुंचने के लिए एक खास तरीका अपनाया था। चोरों ने पहले प्लास्टिक की रस्सी का इस्तेमाल करके तीनों फेस (तारों) को आपस में बांधकर लाइन को शॉर्ट किया। इसके बाद ट्रांसफार्मर की ओर जा रहे तीनों मुख्य तारों को काटा गया। चोर ट्रांसफार्मर से कॉपर कॉइल और अन्य कीमती सामग्री चोरी करके ले गए। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें