फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क की 40 किमी. की दक्षिण सीमा की होगी किलेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की करीब 40 किलोमीटर दक्षिण सीमा की पूरी तरह से किलेबंदी की जाएगी। ताकि पार्क की सीमा से जंगली जानवर बाहर नहीं आ सकें।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की दक्षिण सीमा पर हरिद्वार, बेरिवाडा, धौलखंड और चीलावाली रेंजों का क्षेत्र पड़ता है। पार्क की यह दक्षिण सीमा हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट से शुुरू होकर 40 किमी. चालीवाली रेंज मोहंड गेट राष्ट्रीय राजमार्ग 72-ए तक पड़ती है। इस दक्षिण सीमा पर सिडकुल, रोशनाबाद, सहित कई गांव और बड़ा आबादी क्षेत्र पड़ता है। इसके साथ ही पार्क की इस सीमा से कई दर्जन नदी-नाले भी निकलते हैं। इन नदी-नालों पर किसी प्रकार की रुकावट न होने के कारण तस्कर प्रवेश कर जाते हैं और वन्यजीव आबादी की तरफ आते हैं।
विज्ञापन

अब पार्क प्रशासन ने 40 किलोमीटर की इस सीमा पर पड़ने वाली नदियों-नालों पर हैंगिंग सोलर फेंसिंग और जमीनी सीमा पर सोलर फेंसिंग करना का निर्णय लिया है। पार्क के वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि हाल ही में पार्क प्रशासन के अधिकारियों ने पार्क की दक्षिण सीमा का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद इस सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी सुरक्षा बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें