चुनाव आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन के निर्देश निर्वाचन आयोग ने जारी किए थे। जिले में 14 फरवरी को मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने माडल कोड आफ कंडक्ट का जमकर उल्लंघन किया। पुलिस ने जिलेभर में आचार संहिता उल्लंघन के कुल 34 मुकदमे मतदान संपन्न होने तक दर्ज किए हैं। वहीं चुनाव में नशीले पदार्थों की भी जमकर तस्करी हुई।
जिले की 11 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान आचार संहिता उल्लंघन के 34 मुकदमे जिले में दर्ज हुए हैं। हालांकि, अभी मतगणना के दौरान भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन करने से नहीं मानेंगे। जिसके चलते मुकदमों की संख्या और बढ़ सकती है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीते आठ जनवरी को आचार संहिता लागू कर दी गई थी। लगभग सवा माह के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रचार के दौरान धन, बल का दम दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस ने 9938.6 लीटर शराब पकड़ी। इसके साथ ही 406 ग्राम भांग पत्ती भी पकड़ी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में 44.97.021 लाख रुपए की शराब पकड़ी। वहीं पुलिस ने 41 लाख 72 हजार रुपये की स्मैक, गांजा व चरस भी पकड़ा। इसके साथ ही गैंगस्टर एक्ट में 16 मुकदमे 58 आरोपियों पर दर्ज किए गए। जिसमें से 25 को गिरफ्तार किया गया।
शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई
अभियोग-79, आरोपी 80, चाकू पकड़े 56, तलवार-1, देशी तमंचे, 22, पिस्टल 1, कारतूस 28
गुंडा अधिनियम
चालानी रिपोर्ट-144 जिसमें 41 लाग जिला बदर भी किए गए।
आचार संहिता उल्लंघन के मामले
कुल मामले 34, 22 अभियोग एफएसटी एवं एक अभियोग एसएसटी, 10 अभियोग लोक सेवकों व एक अभियोग आम जन से दर्ज कराया।
मतगणना के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए सख्त प्रबंध किए जाएंगे। जो भी आचार संहिता का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता के दौरान पुलिस ने काफी कार्रवाई की है।
डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार