हरिद्वार। सोशल वेबसाइट पर हिंदू संगठनों के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने और अफवाह फैलाने के आरोप में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को भाजयुमो के नेताओं ने कनखल थाने में तहरीर दी।
शनिवार को भाजुयमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहरीर देकर टिप्पणी करने कांग्रेसी नेता मनीष कर्णवाल, वंदना गुप्ता, प्रेम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियों से लोगों की भावना भड़कती हैं। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी मांग उठाई कि ऐसे नेता को पार्टी से बाहर करने का काम करें। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, सुमित लखेड़ा, शिवेंद्र सिंह गहलोत, आशीष शर्मा, शुभम झा, आशीष राठौर, नरेंद्र कश्यप, मनीष गुप्ता, अजय कुमार, मनीष कश्यप, हर्षवर्धन शर्मा, हरीश राठौर, अनिल कुमार, आदि शामिल हुए। वहीं, टिप्पणी लिखने वाले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री या आरएसएस के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है, बल्कि याद दिलाने का काम किया है कि संघ प्रमुख कहते हैं कि सेना को युद्घ की तैयारी करने में छह सात महीने का समय लग जाता है और हम लोग कुछ ही समय में युद्घ के लिए तैयार हो जाते हैं। यह आरएसएस को याद दिलाया है।