फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से हो रहा है पुलिस चौकी का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रोडी बेलवाला क्षेत्र में वन समाधि के पास सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया है। पुलिस ने चौकी के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग से अनुमति तक नहीं ली है। बिना अनुुमति के 20 मार्च को भूमि पूजन कराने के बाद चार दिन से निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

देहरादून से हरिद्वार आते हुए सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी की नजर जब इस अवैध निर्माण पर पड़ी तो उन्होंने इस बारे में अधीनस्थों को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके अनुपालन में उप राजस्व अधिकारी एनएस कुंडरा ने जिलेदार को मौके पर भेजा तो पता चला कि हाईवे चौड़ीकरण के कारण वर्तमान पुलिस चौकी को हटाया जाना है। ऐसे में नई चौकी बनाने के लिए पुुलिस ने संबंधित विभाग की अनुमति के बिना अवैध रूप से निर्माण शुरू करा दिया है। सिंचाई खंड हरिद्वार के उप राजस्व अधिकारी एनएस कुंडरा ने स्थिति से अधिशासी अभियंता को अवगत करा दिया है। उनका कहना कि पुलिस चौकी का निर्माण मैदान के बीच में किया जा रहा है। जबकि तटबंध की दीवार से निर्माण किया जाना चाहिए था। उन्होंने आशंका जताई है कि बीच में पुलिस चौकी का निर्माण करने के पीछे शेष जमीन पर भी कब्जा करना है। उन्होंने यह भी बताया कि अब अपर जिलाधिकारी ने पुलिस चौकी के लिए 400 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने का पत्र दिया है, जबकि निर्माण पहले शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें