फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग के शहीदों को हरिद्वार में देंगे श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आजादी के आंदोलन के दौरान जलियांवाला बाग में हुए शहीदों को हरिद्वार में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके लिए 13 और 14 अप्रैल को हरिद्वार में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश भर से करीब सौ स्वतंत्रता सेनानी और करीब छह सौ उत्तराधिकारी भाग ले रहे हैं। गंगा तट पर शहीदों को याद करने का यह अनूठा कार्यक्रम अनेक राजनीतिज्ञों की उपस्थिति में होगा।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि इस आयोजन में जलियांवाला बाग में शहीद सेनानियों के उत्तराधिकारियों सहित देश के 18 राज्यों से सेनानी और उत्तराधिकारी पहुंच रहे हैं। संयोजक जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इन सेनानियों और उत्तराधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर हरिद्वार के शिवडेल पब्लिक स्कूल में होगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। सेनानियों को योग और स्वास्थ्य के मर्म भी विशेषज्ञ सिखाएंगे। इस सम्मेलन में सभी सेनानियों के कार्यों को याद करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चे भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें