फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की फेसबुक पोस्ट को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कनखल की अरुणा त्यागी नाम की युवती की गणतंत्र दिवस को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर मामला गरमा गया। भाजयुमो ने कनखल थाने पहुंचकर युवती के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भाजयुमो के कनखल मंडल अध्यक्ष सुमित लखेड़ा की अगुवाई में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ अनुज सिंह से की शिकायत में बताया कि युवती ने अपने फेसबुक एकाउंट पर गणतंत्र दिवस को लेकर बेहद ही अभद्र टिप्पणी की है। जब दूसरे लोगों ने उसे समझाना चाहा तब उनके साथ भी वह अभद्रता से पेश आई। एसओ ने भाजयुमो नेताओं को समझा बुझाकर शांत कर वापस भेजा। इधर, अपने फेसबुक एकाउंट पर युवती ने फिर से एक पोस्ट डालकर कहा कि उससे भूलवश पोस्ट अपलोड हो गई, वह अपने शब्द वापस लेती है। यह भी लिखा है कि वह सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती है। एसओ ने बताया कि युवती एनसीआर में कार्यरत है, वह कनखल की रहने वाली है। मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें