फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: राजीव गांधी पर टिप्प्णी के खिलाफ फूंका पीएम का पुतला

Tue, 14 May 2019 12:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जिस खानदान ने अपना सब कुछ देश हित में न्योछावर कर दिया, ऐसी पुण्यात्मा के बारे में अशोभनीय शब्द बोलना पीएम नरेंद्र मोदी की घृणित मानसिकता दर्शाती है।

विज्ञापन


सोमवार को कनखल स्थित झंडा चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में बिना विदेशों की यात्रा किए ही भारत की शक्ति का एहसास करा दिया था। ऐसी पुण्यात्मा के बारे में अशोभनीय शब्द बोलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानसिकता दर्शाती है।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि शुरू से ही कांग्रेस के प्रति नरेंद्र मोदी के दिमाग में जहर भरा है, मगर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद उन्हें बहुत बड़ा दिल रखना चाहिए। कहा, यदि पीएम ने राजीव गांधी के खिलाफ बयानबाजी बंद नहीं की तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर भाजपा को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें