फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार लंबे अरसे के बाद तीन जून को पड़ेगी सोमवती अमावस्या

Tue, 14 May 2019 11:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार 15 मई को वसंत ऋतु बदल जाएगी। दो महीने चलने वाली ग्रीष्म ऋतु का शुभारंभ हो जाएगा। हरिद्वार के यात्रा सीजन में और अधिक भीड़ बढ़ा देने वाली सोमवती अमावस्या तीन जून को पड़ेगी। यहीं नहीं भारी भीड़ वाला गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा 12 जून को और निर्जला एकादशी 13 जून को मनाई जाएगी।

विज्ञापन


हरिद्वार का पर्व काल बैशाखी से शुरू हो चुका है और अब चारधाम यात्रा भी अक्षय तृतीया से शुरू हो गई है। इन दिनों धर्मनगरी में भारी भीड़ चल रही है। अधिकांश यात्री उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जाने के लिए पहुंच रहे हैं।

15 मई के बाद श्रद्धालुुओं की संख्या काफी बढ़ जाएगी। इस बार तीन जून को सोमवती अमावस्या भरपूर यात्रा सीजन और अवकाश के दिनों में पड़ रही है। इस सोमवती पर शैया दान और उद्यापन करने वालों की भीड़ बड़ी संख्या में आएगी।
विज्ञापन


अमावस्या के दस दिन बार 12 जून को गंगा दशहरा पर्व पड़ रहा है। इसी दिन गंगा मैया पर्वतों से निकलकर पहली बार मैदान में आई थी। हरिद्वार कुंभ का दूसरा पर्याय श्रावण मास की कांवड़ यात्रा इस वर्ष 17 जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें