फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के उत्थान के लिए संस्कार युक्त शिक्षा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। जैक एंड जिल प्ले स्कूल और डायनेमिक माइंड एकेडमी की ओर से त्रिपुरा मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में नौनिहालों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नौनिहालों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कई प्रस्तुतियां देख दर्शक भाव विभोर हो गए। ‘ऊपर वाला सब देख रहा है’ लघु नाटिका सभी के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर किताबे भी पढ़ीं।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि रहे एचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एस सरकार ने कहा कि बच्चों में किसी भी चीज को जानने और समझने की ज्यादा ललक होती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा का ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है। त्रिपुरा योग मंदिर के संस्थापक संत मुनि ने कहा बच्चों में इतनी छोटी आयु में इस प्रकार का टैलेंट देखकर मन काफी प्रसन्न हुआ। बच्चों की कलात्मक प्रवृत्ति को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजिन किया जाता रहना चाहिए। डायनेमिक माइंड एकेडमी के निदेशक आशीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्कारों के बिना शिक्षा का कोई औचित्य नहीं है। बच्चों के विकास और समाज के उत्थान के लिए बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देना आवश्यक है और यही कार्य स्कूल द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डीपीएस दौलतपुर की प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव, योगी रजनीश, रवि बजाज, आचार्य सुमित कुमार रावल, जैक एंड जिल प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य रिंपल अग्रवाल, अनु वर्मा, रेखा वर्मा, कौशल सैनी, अंजलि अग्रवाल, रुचि कुमार आदि सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें