फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय बद्री केदार के जयघोष के साथ पहला जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार।
चारधाम यात्रा के लिए मंगलवार को विधिवत यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया गया। इस दौरान टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन के अलावा होटल एसोसिएशन और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही मायादेवी मंदिर परिसर जय बदरी-जय केदार के जयघोष से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने यात्रियों को सुखद यात्रा की कामना की।
पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मायादेवी मंदिर में चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन के संरक्षक भाजपा नेता संजय चोपड़ा, आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष उमेश पालीवाल, महासचिव सुमित श्रीकुुंज और अनिरुद्ध भाटी आदि ने यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रेवल व्यवसायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की रवानगी से पहले सभी ने मायादेवी मंदिर में और उसके बाद वाहनों की पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर विधिविधान से यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान संजय चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चारधाम के अलावा यात्रा रूट पर बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। इससे यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ट्रेवल व्यवसायी भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि चारधाम यात्रियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं। इससे पूरी दुनिया में सुरक्षित चारधाम यात्रा का संदेश जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल ने बताया कि पहले दिन करीब दो सौ वाहन मायादेवी प्रांगण से रवाना हुए। इस मौके पर प्रदीप कालरा, अनुज सिंघल, विजय शुक्ला, चंद्रमोहन, बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें