फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया
विज्ञापन

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर शहर में पुलिस ने जन जागरूकता अभियान चलाया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी अमरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स शहर की सड़क पर उतरी। चंद्राचार्य चौक, भेल सेक्टर दो, आर्यनगर चौक, कटहरा बाजार में अभियान चलाया गया। कोतवाली प्रभारी ने नशा मुक्ति को लेकर पठन सामग्री भी वितरित की गई।
आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि नशा जीवन के लिए सीधे सीधे जहर है। युवा पीढ़ी को इस जहर से बचाना होगा, इसके लिए हर किसी को एकजुट होना होगा। वहीं कनखल में राजपूत धर्मशाला में नशा मुक्ति को लेकर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई झेलने का संकल्प लिया। इस दौरान सीओ कनखल मनोज कात्याल, चिकित्सक राजीव वर्मा, श्वेता सिंह समेत अनेक वक्ताओं ने नशे को जड़ से खत्म करने की बात दोहराई।
विज्ञापन


नशा मुक्ति का संदेश लेकर पहुंची पुलिस
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के मौके पर पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए और इससे दूर रहने को जागरूक किया।
ओम ग्रुप ऑफ कालेज के सभागार में बहादराबाद पुलिस की ओर से आयोजित गोष्ठी में एएसपी मनोज कत्याल ने कहा कि हर तरह का नशा स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह नशे से खुद दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस के निर्देशन में कालेज में एक नशा निरोधक सेल बनाने को कहा। संचालन करते हुए कॉलेज के डायरेक्टर अमित वत्स ने कहा कि नशे के खिलाफ समाज के हर तबके को जागरूक होना होगा इस मौके पर बलबीर सैनी, थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, डा. अलका, डा. त्रिवेणी, डा. वैभव, डा. निर्मला, रिया त्यागी, मोनिका, उर्वर्शी, विमल, सना, साक्षी आदि मौजूद रहे।
उधर, थाना श्यामपुर में सीओ सिटी प्रकाश देवली ने ग्रामीणों से अपील की कि वह अपने बच्चों पर नजर रखें। इस मौके पर जगदीश, अनिल चौहान, मेघराज, टीकमपाल, सत्यप्रकाश, खिलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। काठापीर मेले में अस्थायी पुलिस चौकी पर आयोजित गोष्ठी में थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने मेले में आए लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों को किया जागरूक
भगवानपुर। थाना परिसर में पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें नशीले मादक पदार्थों का प्रयोग न करने की अपील की।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों से सेवन करने से बचाना होगा। इसकी जिम्मेदारी परिवार के मुखिया और जनप्रतिनिधियों की है। इस दौरान ग्रामीणों को इसके दुष्परिणाम भी गिनाए। बैठक में सलीम अहमद, योगेश, प्रदीप, उस्मान अली, साजिद, तजमुल हक,आशीष, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें