हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चल रहे छात्रों के आमरण अनशन के समर्थन में विवि के सैकड़ों छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर अनशन स्थल पर पहुंचे। कुलपति कार्यालय के सामने स्थल पर छात्रों ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर भी प्रदर्शन किया। चौथे दिन छात्र मनीष मलिक ने भी छात्रों की मांगों केे लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
एबीवीपी के जिला सहसंयोजक अरुण चौहान, राहुल चौधरी बीते चार दिन से छात्रों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर हैं। छात्र नेता गोविंद पंवार ने बताया कि विवि में भ्रष्टाचार के विरोध और छात्रों की मांगों के लेकर छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चर्चित बालियान ने कहा कि छात्रों हितों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। चौथे दिन आमरण अनशन पर बैठे मनीष मलिक ने कहा कि विवि में शिक्षा ठेके पर चल रही है। विवि में प्रोफेसरों और कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति नहीं हो पा रही है। राहुल चौधरी ने कहा कि अगर छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो छात्र परीक्षाओं से बहिष्कार से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान, वरिष्ठ छात्र नेता नवीन यादव, शोध छात्र रोबिन राठी, अमित, दीपक प्रजापति, सुनित चौधरी, मोहित बालियान, राहुल शर्मा, अंकुश गुर्जर, संदीप खटाना, अक्षय पंवार, मोनू गुर्जर, रिंकु, अक्षय पंडित, विशाल भारद्वाज, हेमंत आदि मौजूद थे।