फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय में ही शिफ्ट होगा बस अड्डा, आरटीआई से हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय में ही शिफ्ट होगा बस अड्डा
विज्ञापन

हरिद्वार। हरिद्वार बस अड्डे को सराय में ही शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए राज्य सरकार के एक प्रस्ताव को आधार बनाकर हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने पूरा खाका भी तैयार कर लिया है। यही नहीं नगर निगम ने भी बस अड्डे की जमीन प्राधिकरण को देने की तैयारी कर ली है। जमीन के रेट आदि भी तय कर लिए गए थे। पूरे मामले का खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना में हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए बड़ा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पार्षद सतेंद्र वर्मा ने आरटीआई से मिली जानकारी को सार्वजनिक करते हुए बताया कि 27 जुलाई 2017 को देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरिद्वार में चार नए पार्किंग स्थल बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। जिलाधिकारी हरिद्वार की ओर से ये पत्र प्राधिकरण को भेजा गया। प्राधिकरण ने शुरूआत की बस अड्डे को सराय में शिफ्ट कर पार्किंग बनाने की। बस अड्डा नगर निगम की जमीन पर है। इसलिए प्राधिकरण ने नगर निगम को जमीन देने के लिए पत्र लिखा। इस पत्र के जवाब में नगर निगम ने भी अग्रिम कार्रवाई करते हुए जमीन देने के लिए तैयारी की और यहां का सर्वे कराकर जमीन के रेट भी तय कर लिए। सतेंद्र वर्मा ने कहा कि व्यापारी विरोध न करते तो अब तक बस अड्डे को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि अगर ये काम नहीं रोका गया तो वो हाईकोर्ट जाएंगे और सड़कों पर उतरकर हरिद्वार के व्यापारी भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। प्रेसवार्ता में वेदप्रकाश बत्रा, राजू बधावन, धीरज कुमार अरोड़ा व मुकुट बिहारी आदि व्यापारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें