फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका हटाने को लेकर क्षेत्रवासी हुए मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार लक्सर मार्ग पर गांव जगजीतपुर के पास खुले शराब के ठेके को हटाने को लेकर एक बार फिर क्षेत्रवासी मुखर हो रहे है। रविवार को क्षेत्रवासियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर ठेका हटाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी रविवार की सुबह शराब के ठेके के पास ही एकत्र हुए। धरनास्थल पर प्रर्दशनकारियों को समर्थन देने पहुंचे मातृ सदन संस्था प्रमुख स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि उनका समर्थन पूरी तरह से क्षेत्रवासियों के साथ है। सरकार को आमजन की समस्या से कोई लेना देना ही नहीं है, उन्हें केवल राजस्व से मतलब है। समाजसेवी डा. विशाल गर्ग एवं क्षेत्रीय नेता शिव सिंह ने कहा कि शराब के ठेके को हटाने को लेकर पत्राचार किया गया था लेकिन उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि शराब के ठेके के आस पास बनी कालोनियों में पियक्कड़ घुस आते है और कालोनी की सड़कों पर बैठकर शराब पीते है। आशीष गौड़, शेखर गुप्ता, चेतन शर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के आस पास खोले गए शराब के ठेके से माहौल खराब हो रहा है और छात्र छात्राओं पर उसका गलत असर पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि ठेके के आगे से गुजरने में महिलाओं युवतियों को काफी दिक्कत महसूस होती है। इन लोगों ने दो टूक कहा कि नए आंवटन में इस जगह से शराब का ठेका हटाना ही होगा वरना जन आक्रोश झेलना पड़ सकता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंजू वालिया, प्रधानपति दिनेश वालिया, रवि, संदीप निर्वाल, मीनू निर्वाल, पारूल चौधरी, सीमा शर्मा, जोंटी टांक, दीपक भंडारी, मालती शर्मा, सोहनवीर सिंह, प्रकाश चंद्र, गणेश कुमार, अजय नेगी, पवन शर्मा, सागर, आशीष वालिया, गायत्री सिंह, कुंता देवी, सुनीता शर्मा, ज्योति, पुष्पा देवी, कुसुमलता, रूचि, लोकेश पाल, कुलदीप चौधरी, राजवंश, सीमा सैनी, हिमांशु रूहेला, राहुल पण्डित समेत अनेक क्षेत्रवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें