फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से मौसम की बेरुखी जारी, सुबह को कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
कुछ दिन की राहत में बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दो दिन से सुबह के समय कोहरा छाने से शहर और आसपास के इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। कोहरे और ठंड से लोगों का एक जगह से दूसरी जगह जाना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम ठीक हो गया था। दिन के समय चटक धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही थी। केवल सुबह और शाम को ही ठंड पड़ रही थी। शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। रात के समय बादल छंटे तो कोहरा छाने लगा। शनिवार सुबह शहर से देहात तक कोहरे से घिरा रहा। रविवार को भी सुबह के समय शहर और देहात में कोहरा छाया रहा। सुबह के समय कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना वाहन चालकों करना पड़ा। कोहरे के चलते कुछ ही दूरी पर दिखाई नहीं दे रहा था। दिन चढ़ने के बाद भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम के समय फिर मौसम ठंडा हो गया। सड़कों और बाजार में में लोग काफी कम नजर आए। शनिवार के अधिकतम तापमान 18 डिग्री के मुकाबले में रविवार का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। एनआईएच रुड़की के मौसम वैैैज्ञानिकों के अनुसार अब अगले दिनों में रात का न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें