फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचपुरी में लोहडी और मकर संक्रांति की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देश के विभिन्न पर्वतीय अंचलों से गंगा नहाने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो रहा है। 13 जनवरी को लोहड़ी और 14 को मकर संक्रांति के पर्व मनाए जाएंगे। इस बार मकर संक्रांति का पर्व काल 15 जनवरी दोपहर बाद तक रहेगा।
विज्ञापन

पंचपुरी में लोहड़ी और मकर संक्रांति की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। पंजाबी मोहल्लों और कालोनियों में सजावट का काम शुरू हो चुका है। कनखल और ज्वालापुर के पुराने पंजाबी बाहुल्य उपनगरों में लोहड़ी की धूमधाम शुरू हो गई है। छोटे-छोटे बच्चे लोहड़ी के गीत गाते हुए घूमने लगे हैं। बदलते जमाने के साथ यूं तो काफी कुछ बदला है किंतु मूलरूप लगभग वही है। चंदे के माध्यम से भी लोहडी का जश्न मनाया जाएगा। यह पर्व घर-घर मनेगा और सायंकाल सामूहिक अग्नि प्रज्ज्वलित की जाएगी। लोहड़ी दहन स्थलों के लिए ढोल बाजों की बुकिंग हो चुकी है। सभी स्थलों पर रात के समय प्रकाश और डीजे आदि के प्रबंध किए गए हैं। पंजाबी महासभा जहां नगरीय एवं जनपदीय स्तर पर आयोजनों की तैयारियों में जुटी हैं। मकर संक्रांति का स्नान करने के लिए जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय भागों से श्रद्धालु पहुंचेगे। श्रद्धालु उत्तरायणी मनाने के साथ-साथ यज्ञोपवीत और मुंडन संस्कार भी कराएंगे। सूर्य के मकर में आने के बाद खिचड़ी भोजों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें