फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिल जमा न करने पर 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। शाहपुर शीतलाखेड़ा में ऊर्जा निगम की टीम ने 20 बिल बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काट कर मीटर उतार लिए हैं। इस दौरान ऊर्जा निगम की टीम के साथ बिल बकायेदारों की नोकझोंक भी हुई है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की इस कार्रवाई से बकायेदारों में अफरातफरी मची हुई है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे गए उन उपभोक्ताओं पर 14 लाख रुपये बिल बकाया था। इस गांव में बिजली उपभोक्ताओं पर बिल बकायेदारों पर करीब एक करोड़ रुपये शेष चल रहे हैं। जेई राधेश्याम ने बताया कि मौके पर बिल बकायेदारों से 1.68 लाख रुपये वसूल किए गए।
एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि 50 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकायेदारों पर सख्ती बरती जा रही है। बार-बार बिल जमा करने की अपील की जा रही है। फिर भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें