फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतम शुगर मिल की काटी 93 करोड़ की आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

लिब्बरहेड़ी मंगलौर स्थित उत्तम शुगर मिल की ओर से किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं करने पर जिलाधिकारी ने प्रशासन को मिल प्रबंधन के खिलाफ 93 करोड़ 26 लाख की आरसी भेज दी है। साथ ही जल्द भुगतान नहीं किए जाने पर आगे की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लिब्बरहेड़ी मंगलौर स्थित उत्तम शुगर मिल पर किसानों का काफी भुगतान बकाया चल रहा है। पिछले दिनों जिलाधिकारी दीपक रावत ने उत्तम शुगर मिल प्रबंधक को बकाया गन्ना भुगतान करने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने पेराई सत्र 2018-19 में सात जनवरी तक का बकाया गन्ना भुगतान 15 जनवरी तक करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि मिल प्रबंधन ने यह अवधि बीतने के बाद भी गन्ना भुगतान नहीं किया। इस पर सहायक गन्ना आयुक्त ने जिलाधिकारी और गन्न एवं चीनी आयुक्त को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए गन्ना एवं चीनी आयुक्त ललित मोहन रयान ने उत्तम शुगर मिल के खिलाफ 93 करोड़ 26 लाख रुपये की रिकवरी जारी की है। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मिल की आरसी प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें