फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..ग्रामीणों ने शिक्षक नियुक्त न होने पर विद्यालय में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। प्राथमिक विद्यालय कांगड़ी में इस सत्र में भी दूसरे शिक्षक की तैनाती नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। गेट पर ताला लगाने से स्कूल में पठन-पाठन नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक दूसरे शिक्षक भी तैनाती नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि 20 जुलाई तक एक और शिक्षक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांगड़ी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 98 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल में एक ही शिक्षक की तैनाती है। ऐसे में पठन-पाठन का काम प्रभावित होता है। ग्रामीण काफी समय से शिक्षक की तैनाती की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन भेजा था। शिक्षक की तैनाती नहीं होने पर शुक्रवार को अभिभावक और ग्रामीण स्कूल गेट पर पहुंचे और ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। गेट पर ताला लगने से बच्चे लौट गए। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि पिछले साल भी शिक्षण कार्य एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहा। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि नए सत्र से शिक्षक मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए ग्रामीणों को तालाबंदी करने को मजबूर होना पड़ा है। इस मौके पर सुंदर, लकी पाल, चंद्रपाल, जग्गो देवी, कुसुम देवी, अंतरेस देवी, बबली देवी, शशि देवी, शीला देवी, मीना देवी, गुड्डी, सुलोचना आदि शामिल हुए। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी ने बताया कि एकल शिक्षक स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के अनुसार शिक्षक नियुक्त करने को प्रक्रिया जारी है। 20 जुलाई तक कांगड़ी गांव के विद्यालय में शिक्षक नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें