फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक वितरण कार्यक्रम में बोले सतपाल शिक्षा पाना सभी बच्चों का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कालेज कनखल के प्रबंधक सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि किसी छात्र को फीस के अभाव में पढ़ने से वंचित नहीं किया जाएगा। शिक्षा पाना सभी बच्चों का अधिकार है।
ब्रह्मचारी कनखल में एसएमएसडी इंटर कालेज में श्री राम फाउंडेशन की ओर से आयोजित नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अपने छात्र जीवन के संस्मरण सुनाते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि वे खुद छात्र जीवन में छात्रवृत्ति लेकर पढ़े हैं। उन्होंने ऐलान किया कि वे कालेज के गरीब छात्रों के लिए पर्याप्त धनराशि देंगे। ताकि उन्हें वेशभूषा और पुस्तकें खरीदने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं में कालेज के छात्र-छात्राओं को हरिद्वार शहर में टॉप-10 में स्थान पाने पर 5100 रुपये का पुरस्कार सम्मान स्वरूप दिया जाएगा। फीस के अभाव में किसी भी छात्र का नाम नहीं काटा जाएगा। श्री गंगासभा के अध्यक्ष और कालेज की प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी ने कहा कि श्री राम फाउंडेशन ने गरीब छात्रों को नि:शुल्क पुस्तक वितरित करके अच्छी शुरूआत की है। सदस्य डा. प्रदीप जोशी, मनोज खन्ना ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं। प्रबंधक सुनील दत्त पांडेय ने कहा कि शिक्षा मनुष्य का वह आभूषण है जो उसे समाज में सथापित करता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, खडखडी शाखा के प्रभारी शेरसिंह, श्री राम फाउंडेशन के संयोजक राजीव पंत ने कहा कि हमने गरीब छात्रों को शिक्षित करने का बीड़ा उठा कर अपना दायित्व निभाने का प्रयास किया है। इस मौके पर फाउंडेशन की संयोजिका रश्मि शर्मा, गगनवीर सिंह, अनिल शर्मा, राजीव पंत, रश्मि शर्मा, गंभीर सिंह राणा, नितिन कुमार, मधु आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें