फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलजीत अध्यक्ष और बिजेंद्र सिंह महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारी यूनियन के चुनाव में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से बलजीत सिंह बिडला को अध्यक्ष और बिजेंद्र सिंह को महामंत्री चुुना गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत सिंह बिड़ला ने कहा कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रशासन पर पूरा दबाव बनाया जाएगा। फिक्स वेतन में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सातवां वेतन दिलवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। नवनिर्वाचित महामंत्री बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थायी कर्मचारियों की लंबे समय ये पदोन्नति नहीं की गई है। कहा कि इस सत्र से अस्थायी कर्मचारियों को एक वर्ष का नियुक्ति पत्र दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व महामंत्री दीपक आनंद ने कहा कि विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताएं दूर करने के लिए संगठन की समय-समय पर बैठकें की जाएंगी। रमेश चंद्र ने कहा कि विवि में शिक्षक प्रशासन की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है, तो वर्तमान प्रशासन कर्मचारियों को शोषण कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज, डा. सुभाष चंद्र कपिल, राजकुमार, दिनेश कुमार, अजय कुमार, चरणजीत सिंह, गुरप्रीत, हेमंत सिंह नेगी, जितेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, रणजीत कुमार, उमाशंकर, रमाशंकर, कमल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें