फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन को लेकर विकास समिति के पदाधिकारी भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
न्यू विष्णु गार्डन विकास समिति के पदाधिकारी कालोनी में सीवर लाइन डालने को लेकर आपस में ही भिड़ गए। कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर समिति को भंग करने करने की मांग उठाई है। अध्यक्ष धर्मानंद कंडवाल पर समिति का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

न्यू विष्णु गार्डन कालोनी में 15 मार्च को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा मेयर मनोज गर्ग ने सीवर लाइन डालने के कार्य का शिलान्यास किया था, परंतु अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके विरोध में समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर शहरी विकास मंत्री व मेयर पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया था। इससे अलग हटकर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद कंडवाल ने विज्ञप्ति जारी कर कालोनी में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू होने का समाचार प्रकाशित करा दिया। जिससे कालोनीवासी और समिति के अन्य पदाधिकारी भड़क गए। विरोध में महामंत्री एके शर्मा एवं संरक्षक गुलशन खत्री को समिति के पदाधिकारियों गजेंद्र दत्त, राजेंद्र गार्ड, अपनदीप चौधरी, योगेश लखेड़ा, सुरेश ठाकुर, महेंद्र अरोडा आदि ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने समिति को भंग कर नया चुनाव कराने की मांग की है। इनका आरोप है समिति के अध्यक्ष ने निजी स्वार्थ के लिए समिति का राजनीतिकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें