फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की बॉडी टूटने से सड़क पर फैला गन्ना, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
चंडीघाट के आधे पुल के पास गन्ने से भरे ट्रक की बॉडी टूटने से सारा गन्ना सड़क पर गिर गया। इससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत करने के बाद सड़क के बीच पड़े गन्ने को हटाया। उसके बाद यातायात चालू हो सका।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे श्यामपुर की ओर से गन्ने से भरा ट्रक हरिद्वार जा रहा था। अचानक चंडीघाट के आधे पुल के पास ट्रक के पीछे की बॉडी टूट गई। इससे सारा गन्ना आधे पुल के पास सड़क पर गिर गया। ऐसे में वहां पुल के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर चंडीघाट चौकी इंचार्ज सत्येंद्र भंडारी मे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुल के दोनों और वाहनों की लंबी कतार देख चंडीघाट के ग्रामीणों को बुलाकर गन्ने को हटवाया गया। तब एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


केंद्र पर नहीं हो रही नियमित खरीदारी
पथरी। गांव बादशाहपुर में दो दिन से गन्ना खरीद केंद्र पर खरीदारी नहीं होने से किसान परेशान हैं। क्षेत्र में कई अन्य गन्ना खरीद केंद्रों पर भी नियमित रूप से गन्ने की खरीदारी नहीं हो रही है।
बादशाहपुर के अलावा शेरपुर, शाहपुर, रानीमाजरा, धनपुरा, फेरूपुर, कटारपुर, चांदपुर, बहादरपुर जट, अंबूवाला, टिहरी डोब नगर, आदर्श टिहरी नगर आदि स्थानों पर शुगर मिल लक्सर के गन्ना खरीद केंद्र स्थापित हैं। शूरवीर, अशोक, राजू, बलवंत और रामकुमार आदि किसानों का कहना है कि गर्मी के चलते गन्ने की छिलाई के लिए मजदूर नहीं मिलने से परेशान है। ऊपर से गन्ना खरीद केंद्र पर नियमित रूप से गन्ने की खरीदारी नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। खेत खाली नहीं होने से उड़द व अन्य फसल बोने में देरी हो रही है। किसानों ने गन्ना शुगर मिल लक्सर के प्रबंधतंत्र से गन्ना खरीद केंद्र पर नियमित खरीदारी कराने की मांग की है। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन


घोषित मूल्य का नहीं पहुंचा आदेश
पथरी। गांव बादशाहपुर में किसान सेवा सहकारी समिति में गेहूं खरीद के लिए सरकार की ओर से घोषित मूल्य का लिखित आदेश नहीं पहुंचा है। ऐसे में अब तक गेहूं खरीद केंद्र स्थापित नहीं हुआ है। सरकार की ओर से एक अप्रैल से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे। सहकारी समिति के सचिव राजेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तक सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य का लिखित आदेश नहीं मिला है। लिखित आदेश मिलते ही गांव रानीमाजरा स्थित खाद गोदाम पर सरकारी गेहूं खरीद केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें