फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
बेमौसम बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि ने किसानों की हाड़तोड़ मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश और आंधी से गेहूं की फसल लेट गई। इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, मसूर, मटर और सरसों, की फसल को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान आम की बौर को पहुंचा है।
पिछले दो तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। कभी दिन में तो कभी रात में तेज हवा चल रही थी। इससे गेहूं समेत अन्य फसलों की सिंचाई का काम बाधित हो रहा था। बुधवार तड़के मौसम ने अचानक करवट बदल दी। आसमान में घने बादल छा गए और हवा चलने लगी। जैसे-जैसे दिन निकल तो हवाएं तेज हो गई और हल्की बारिश भी हुई। दोपहर बारह बजे के आसपास बारिश तेज होने के साथ ओलावृष्टि भी हुई। देहात के पथरी, धनौरी, श्यामपुर, लालढांग क्षेत्र में बारिश से ही गेहूं की फसल लेट गई। कई इलाकों में गेहूं की फसल पकने को तैयार थी। ऐसी जगह गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका है। जहां गेहूं की बाल पर थाना पड़ रहा है उसका उत्पादन कम होने की आशंका। पथरी क्षेत्र के कुछ गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे गेहूं की फसल के साथ मटर, मसूर और सरसों को नुकसान हुआ। दलहन की फसलों में पड़ी फली टूटकर जमीन पर गिर गई तो मटर की फली फट गई। आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, पुरुषोत्तमनगर, कमलानगर के आसपास हल्की बारिश के साथ ओले पड़ने से नुकसान हुआ है। कृष्णानंद डंगवाल, सोनू चौहान, महावीर, प्रमोद, रमेश आदि किसानों का कहना है कि ओले से खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर फेरूपुर, धनपुरा, पदार्था, रानीमाजरा, धारीवाला, शाहपुर, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, भुवापुर चमरावल में हल्की बारिश हुई और बारिश के साथ हल्की हवा चलने और ओला नहीं पड़ने से किसानों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
----------------
इस समय में कुठ फसलें पकने को तैयार है तो कुछ में दाना पड़ रहा है, ऐसे में बारिश का होना गेहूं सहित सभी फसलों के लिए खतरनाक हैं। बारिश के साथ पड़ रहे ओलों से फसलों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से आम की फसल को भी नुकसान होगा। बारिश की वजह से गेहूं, सरसों, चना, आलू की फसलें प्रभावित होगी।
- पुरुषोत्तम कुमार, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें