फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं की जनपद में 15 दुकानों के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कृषि विभाग ने जनपद में उर्वरक एवं बीज की 15 दुकानों को बंद करा दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने पर की। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान धनौरी स्थित केंद्र अंकित खाद भंडार पर अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला मुख्य कृषि अधिकारी डा. विकेश यादव ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं में शिव शक्ति बायो प्लांटेक लिमिटेड इब्राहिमपुर रुड़की, पंजक फर्टिलाइजर मुंडलाना, कृषि सेवा केंद्र नानकगढ़, गांधी खाद भंडार लखनौता चौराहा, रॉयल ट्रेडर्स रामपुर रुड़की, पुंडीर खाद भंडार खेडी शिकोहपुर, शुभम किसान सेवा केंद्र झबरेड़ा, किसान कृषि सेवा केंद्र मुस्तफाबाद, किसान कृषि सेवा केंद्र बेडपुर, चौहान खाद भंडार जियापोता ने तय तिथि तक लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे में उनका लाइसेंस निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बीज विक्रेताओं में किसान बीज भंडार गोवर्धनपुर, चौधरी बीज भंडार गोवर्धनपुर, शुभम किसान केंद्र झबरेड़ा, रॉयल ट्रैडर्स रामपुर रुड़की, किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड दौलतपुर का भी नवीनीकरण नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया है। जिला मुख्य कृषि अधिकारी डा. विकेश यादव ने बताया कि यह दुकानदार बिना लाइसेंस नवीनीकरण कराए कोई रसायन उर्वरक या बीजों की बिक्री नहीं कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि ऐसे दुकानदारों से कोई भी सामान न खरीदे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें