फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत रविंद्र पुरी के मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष बनने पर संतों ने जतायी खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मां मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के महंत रविंद्र पुरी के अध्यक्ष बनाए जाने पर संत-महंतों में खुशी की लहर है। सबको भरोसा है उनके अध्यक्ष बनने से मंदिर की व्यवस्थाएं चाक चौबंद होंगी, मंदिर का और भव्य सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन

सोमवार को स्वामी दीप्तानंद अवधूत आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद महाराज ने नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी को बधाई दी। कहा कि उनके कार्यकाल में अब मां मंशा देवी मंदिर का पूरा विकास होगा। महंत रविंद्र पुरी संतों के आशीर्वाद से अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। स्वामी कृष्णानंद महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और महंत रामानंद पुरी को महंत रविंद्र पुरी के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।
स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने महंत रविंद्र पुरी को कर्मठ संत बताया। शिवालिक पर्वत पर विराजमान मां के मंदिर को और अब अधिक भव्यता मिलेगी। जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने महंत रविंद्र पुरी के अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जताई। स्वामी ऋषिश्वरानंद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी कपिल मुनि महाराज, महंत रूपेंद्र प्रकाश, निर्मल अखाड़े के सचिव महंत बलवंत सिंह, श्री पंचायती नया अखाड़े के मुखिया महंत भगतराम, स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, डॉ. स्वामी श्याम सुंदरदास शास्त्री, स्वामी ऋषिराम कृष्ण, महंत साधनानंद, महंत देवानंद सरस्वती, महंत शिवमपुरी त्रिकालदर्शी, स्वामी चिद्विलासानंद, स्वामी जगदीशानंद गिरि, महंत प्रेमदास, स्वामी सत्यव्रतानंद, स्वामी प्रबोधानंद, स्वामी आशीष गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी रामरतन गिरि, महंत लखन गिरि, महंत डोगर गिरि, स्वामी राजेश्वर वन, स्वामी हरिहरानंद आदि संत-महंतों ने सिद्धपीठ मां मंशा देवी ट्रस्ट का अध्यक्ष बनने पर महंत रविंद्र पुरी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें