फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर निरंजनी अखाड़े के संतों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अखाड़ा परिषद ने वर्ष 2021 में होने वाले कुंभ के लिए कमर कस ली है। महाकुंभ के सुंदरीकरण, वातावरण बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

रविवार को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में 2021 में हो रहे कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर संतों महंतों की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि अखाड़ों में बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। साथ ही कुंभ क्षेत्र का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि संतों-महंतों को किसी भी प्रकार की असुविधाएं नहीं होने दी जाएगी। हरिद्वार के पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने के लिए राज्य सरकार को ठोस उपाय करने होंगे। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के महंत रामानंद पुरी को अखाड़े के सुंदरीकरण का जिम्मा सौंप दिया गया है। महंत रामानंद पुरी ने बताया कि अखाड़े के संत महंतों ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वाह निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की बैठक में महंत लखन गिरि, महंत रामानंद पुरी, महंत डोगर गिरि, महंत आशीष भारती, महंत राजेश्वरवन, महंत नरेश गिरि, महंत नीलकंठ गिरि, स्वामी रामरतन गिरि, महंत बलबीर पुरी, स्वामी दिगंबर पुरी, स्वामी सोमगिरि, स्वामी आदित्य गिरि, स्वामी अमित पुरी, स्वामी अशोक भारती, स्वामी रामचंद्र पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी आदि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामानंद पुरी महाराज और संचालन महंत आशीष गिरि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें