फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, फूल और कैंटीन का ठेका निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मां गंगा लघु व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले लघु व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य फेरी नीति के तहत वेंडर जोन स्थापित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वेंडर जोन बनाने के बजाय नगर निगम ने 23 स्थानों पर फूल-फरोसी तथा छह स्थानों पर कैैंटीन का ठेका देकर लघु व्यापारियों के खिलाफ काम किया है। प्रदर्शनकारियों ने फूल, प्लास्टिक की कैनी, प्रसाद और कैंटीन के ठेकों को निरस्त कर फेरी नीति को लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि फूल व प्रसाद का ठेका देना न्यायसंगत नहीं है। विमल किशोर वार्ष्णेव ने कहा कि नगर निगम ने ठेका प्रक्रिया बंद नहीं की तो इसे राष्ट्रीय फोरम पर उठाया जाएगा। सहायक महामंत्री राजेंद्र पाल ने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए फेरी नीति को लागू कर लघु व्यापारियों का पंजीकरण कराने, लाइसेंस व परिचय पत्र देने की मांग की । अध्यक्ष मोनू तोमर ने फेरी नीति को लागू कर लघु व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में मुन्ना ठाकुर, कमल सिंह, प्रभात चौधरी, आलोक सिंह, पवन सिंह, गुड्डी देवी, मंजुल तोमर, प्रेमपाल, अमृतलाल, मानू देवी, सुमन देवी, ओमप्रकाश, सुमित्रा देवी, रेखा, सरोज, गीता देवी, मीरा देवी, छोटे सिंह, सुशीला, दीपक, अनीता शर्मा, सोमवती, लक्ष्मी देवी, मालती, सूूूरज, कृष्णपाल, बादल, आशु, सुमित सिंह, राम बहादुर, दुर्गापाल, विक्की आर्य, हरि सिंह, अनिल, रविंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें