फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1729 पोलिंग पार्टियां कराएंगी मतदान

विज्ञापन
मतदान स्थल के लिए रवाना होते पोलिंग पार्टियां। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
11 विधानसभा सीटों की 1729 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर शाम तक पहुंच चुकी थी। इससे पहले सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

रविवार को शिवडेल पब्लिक स्कूल में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और अन्य चुनावी सामग्री दी गई। यहां सुबह से कर्मचारी पहुंचने शुरू हो गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को भेजा गया। केंद्रों पर पहुंचकर कर्मचारियों ने वोटिंग कराने के लिए देर शाम तक तैयारी की। इस दौरान सभी मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया के लिए ईवीएम संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाती रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की मॉनिटेरिंग करते रहे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, बीर सिंह बुदियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें