फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करेगी माकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों, मजदूरों और कुछ अन्य जनसंगठनों के देशव्यापी आंदोलन का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने समर्थन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

माकपा जिला सचिव आरसी धीमान बताया कि पार्टी ने जनसंगठनों के चरणबद्ध एकजुट आंदोलन के घोषित कार्यक्रम का समर्थन करने का निर्णय लिया है। जनांदोलन के देशव्यापी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीटू के प्रांतीय महामंत्री महेंद्र जखमोला ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय ट्रेड यूनियन्स केंद्र (सीटू ) से संबंद्ध यूनियनों के मजदूर, जनवादी महिला समिति सहित नौजवान सभा व छात्र संगठन एसएफआई आदि मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ नौ अगस्त को देशव्यापी जेल भरों आंदोलन करेंगे, जिसमें किसान, मजदूर व महिलाएं शामिल होंगी। इसके बाद 14 अगस्त को देशभर में रात्रि जागरण किया जाएगा और सुबह 15 अगस्त को ध्वजारोहण होगा। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को दिल्ली में किसानों, मजदूरों की महारैली होगी, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे। उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में किसान मजदूर, नौजवान, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें