फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान ने दिया एकजुटता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास और शोध संस्थान के दूसरे दिन विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिकों और विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों का शपथग्रहण भी कराते हुए स्वर्णकारों की एकजुटता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेमनगर आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्णकार महाकुंभ के दूसरे दिन राष्ट्रीय विकास गति पत्रिका का विमोचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाज को एकीकरण का संदेश देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके राजपूत ने कहा कि स्वर्णकार युवा संगठित होकर अपने हकों के लिए समर्पित रहें। सरकारों को जगाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। स्वर्णकारों के हितों के लिए सभी को एकजुट होकर अपनी शक्ति का अहसास कराना होगा। हरिद्वार में हो रहा पंचम स्वर्णकार महाकुंभ अवश्य ही मील का पत्थर साबित होगा। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आरपी वर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि कई बार स्वर्णकारों को चोरी व ठगी के नाम पर पुलिस परेशान करती है। हॉलमार्किंग को अनिवार्य के स्थान पर स्वैच्छिक करते हुए 20 कैरेट के आभूषणों को ही हॉलमार्किंग के दायरे में रखा जाए। आने वाले लोकसभा चुनाव में स्वर्णकार संयुक्त मोर्चा पूरी गंभीरता से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष तुलसीराम सोनी, हरि सिंह सोनी, हुकुमचंद सोनी, दुलीचंद ढल्ला, अनिल वर्मा, हरजिंदर सिंह, जिज्ञेश वागडिया, धर्मेंद्र वर्मा, धर्मराज प्रसाद वर्मा, रेेखा सोनी, सुरेंद्र वर्मा, डा. सुधाकर विसपुते, हेतराम वर्मा, रेखा सोनी, कमल गोयतान सोनी, रोहित सोनी, राजकुमार कौशल, इंजीनियर दलबीर सिंह, राममिलन सोनी, योगेंद्र वर्मा, प्रशांत सोनी, शशांक सोनी, मीना सोनी, गौतम कुमार बर्मन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें