फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदे श सरकार के खिलाफ सरकार का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा की धारा को स्कैप चैनल घोषित किए जाने के विरोध में सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी पर घंटे घड़ियाल बजाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान मंच के चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि हरकी पैड़ी पर बह रही गंगा की धारा को स्कैप चैनल घोषित करने का शासनादेश लागू कर भाजपा सरकार करोड़ों हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सत्ता मद में चूर भाजपा सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। उससे भाजपा का हश्र भी कांग्रेस की तरह ही होगा। जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत त्रिपाठी ने कहा कि गंगा को नहर घोषित करने के मामले में राज्य और केंद्र के मंत्रियों की चुप्पी भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मां गंगा ऐसे जनप्रतिनिधियों को कभी माफ नहीं करेगी। युवा इकाई के शहर अध्यक्ष शिवम कौशिक ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार मां गंगा का अपमान कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में अमन क्षेत्री, नरेश शर्मा, राजू बख्शी, जितेंद्र यादव, हरद्वारी लाल, आयुष शर्मा, जितेंद्र सकलानी, निखिल शर्मा, विनित शर्मा, सचिन वश्ष्ठि, सोनू वर्मा, वासु चाकलान, सौरभ सिखोला, विवेक त्यागी, प्रदीप जायसवाल, अनिल शर्मा, प्रताप कान्याल, नवीन शर्मा, महावीर बिष्ट, करूण कुमार, राजकुमार चुग, असीम जोशी, संजय शर्मा, मनोज शर्मा, विकास जैन, कौशल किशोर, विवेक त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें