फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर आदमी का समग्र विकास, मोदी का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हर आदमी का समुचित विकास ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे को साथ लेकर काम कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास के इस अभियान में सहयोग का आह्वान किया।
शुक्रवार को बहादराबाद में उज्जवला दिवस ग्राम स्वराज योजना के तहत आयोजित एलपीजी पंचायत में उन्होंने कहा कि अब गरीब महिलाएं भी रसोई गैस पर खाना बना सकेंगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं । इस योजना में प्रथम चरण में अनुसूचित जाति, जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना ,अंत्योदय योजना , वन गुर्जर और अति पिछड़े वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। डा. निशंक ने कहा सर्वाधिक गैस कनेक्शन उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उज्जवला योजना संचालित करने से गरीबों के घर में भी गैस पर खाना बन सकेगा। इस अवसर पर एक सौ ग्यारह नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान और संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री आशु चौधरी और विपिन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार की डिप्टी डायरेक्टर अलका जोशी ,नोडल अधिकारी नरेश कुमार, राजेश कुमार ,जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी बीडीओ सत्येंद्र सिंह धामंदा, एलपीजी के सेल्स मैनेजर एवं नोडल अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ,क्षेत्रीय आपूर्तिअधिकारी एमएल वर्मा, बीएस रावत , भाजपा के जिला महामंत्री अमन त्यागी ,मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डा. सतीश सैनी ,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सैनी, मैक्सिम संजय कुमार, नरेश जायसवाल, राजकुमार चौहान, सुनील कुमार, राव अमरीन, देवकी नंदन पुरोहित, साजना चौहान, विपिन शर्मा एडीओ पंचायत राजवीर सिंह ग्राम विकास अधिकारी अमित सैनी, अमित, बनेश कमार, अनुराग चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें