फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित महोत्सव में मेधावियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
द विजडम ग्लोबल स्कूल में चार दिवसीय गणित महोत्सव में बच्चों ने खेल और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी बौद्धिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। 17 से 20 अप्रैल तक आयोजित गणित महोत्सव के पहले दिन कक्षा एक से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों को तर्क- वितर्क पर आधारित अभ्यास पत्र दिए गए। एकता समूह विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल रहा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम अंक पाने वाले विद्यार्थियों ने बजर राउंड में भाग लिया। इस राउंड में एकता, सत्य अहिंसा और नम्रता की टीमों ने भाग लिया। इसमें एकता समूह प्रथम, सत्य द्वितीय और अहिंसा समूह तृतीय रहा। दूसरे दिन कक्षा छह और कक्षा सात के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में एकता समूह प्रथम और नम्रता समूह द्वितीय रहा। तीसरे दिन कक्षा आठ और 9 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर एकता समूह प्रथम और सत्य द्वितीय और नम्रता समूह तृतीय रहा। चौथे दिन विजडम गणित फेस्ट में कक्षा पांच से 10 तक के बच्चों ने गणित से संबंधित खेल बनाए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन यूसी जैन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। कहा कि हमें बच्चों की बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करने के लिए गणित प्रतियोगिताएं करानी चाहिए। गणित महोत्सव के दौरान विभिन्न तरीकों के माध्यम से बच्चों को गणित की महत्ता को दर्शाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेता अरोड़ा, पूर्णिमा, श्रद्धा अग्रवाल, अंजलि कुकरेती, प्रियंका सिंघल आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें