फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर ऋषिकुल में शिक्षकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में आयोजित आयुर्वेद कौशलम्-2018 कार्यक्रम में आयुर्वेद के शिक्षकों के एक गुट ने कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर जमकर हंगामा किया। शिक्षकों ने कुलपति के वाहन का घेराव करते हुए कुलसचिव की नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए और आयुर्वेद के प्रोफेसर को कुलसचिव बनाए जाने की मांग की। दूसरी ओर शिक्षकों के दूसरे गुट ने इसका जबरदस्त विरोध करते हुए कुलपति का बचाव किया और कुलसचिव की नियुक्ति का विरोध किया।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में आयोजित आयुर्वेद कौशलम्-2018 कार्यक्रम की अध्यक्षता के बाद जब उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार मालवीय सभागार से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठने लगे तभी आयुर्वेद के शिक्षकों के एक गुट ने कुलपति को घेर लिया। शिक्षकों ने बीते शनिवार को नियुक्ति हुए आयुर्वेद विवि के कुलसचिव राजेश कुमार की नियुक्ति को गलत बनाते हुए जमकर हंगामा और आयुर्वेद के प्रोफेसर को कुलसचिव बनाने की मांग की। हंगामे के बीच कुलपति की गाड़ी के चारों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच आयुर्वेद शिक्षकों के एक अन्य गुट ने कुलपति और कुलसचिव का बचाव करते हुए हंगामा कर रहे शिक्षकों को लताड़ा। दोनों गुटों के शिक्षकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दूसरे गुट के शिक्षकों ने हंगामा कर रहे शिक्षकों पर फर्जी तरीके से प्रोफेसर बनने का भी आरोप लगाया। इसी बीच ऋषिकुल परिसर के निदेशक प्रो. सुनील जोशी और डा. प्रेमचंद्र शास्त्री ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें