फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। लोहड़ी पर अग्नि प्रज्जवलित कर व्यापारियों ने जमकर भगड़ा एवं गिद्दा पर धमाल करते हुए एक- दूसरे को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदृल कौशिक ने कहा कि यह हर्षोल्लास व उत्साह का पर्व है। यह पर्व एक- दूसरे के साथ खुशियां बांटने का संदेश देता है। उन्होंने व्यापारियों को पॉपकार्न, मूंगफली, गजक, तिल गुड़ प्रसाद के रूप में वितरित कर शुभकामनाएं दी। व्यापारी प्रियव्रत गुप्ता एवं सुनील गुलाटी ने कहा कि पंचपुरी लोहड़ी पर्व को खुशियों के साथ मना रही है। युवाओं में लोहड़ी पर्व को लेकर उत्साह है। युवक-युवतियां पंजाबी गीतों पर जमकर थिरकते हुए लोहड़ी पर्व मनाते हैं। व्यापारियों की ओर से चंद्राचार्य चौक के समीप लोहड़ी प्रज्जवलित कर एक- दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। दीपक अग्रवाल एवं सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी मिल जुलकर लोहड़ी पर्व को एकता के साथ मनाते चले आ रहे हैं। पर्वों पर युवाओं एवं युवतियों को पर्वो की महत्ता बतानी चाहिए। इस अवसर पर अनूप सिंह सिद्धू, सुनील गुलाटी, राहुल अग्रवाल, मनीष गर्ग, तरुण गुप्ता, सिद्धेश्वर चौहान, सचिन गुप्ता, विक्की सैनी, बबलू, पंकज सैनी, सुधीर गुप्ता, विमल मल्होत्रा, नीरज बडग़ोती, सुखवीर धींगड़ा, ललित सचदेवा, अंकित अग्रवाल, कन्हैया, आर्यन, विकास कुकरेजा, गगन कुकरेजा, डा. पीसी माल्शे, पंकज अहलूवालिया, आदित्य, योगेश वाधवा, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें