फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने होटल में जहर खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में मुजफ्फरनगर की रहने वाली दीपा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
मायापुर चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दीपा (28) पत्नी गुरमीत निवासी बसेढ़ा जिला मुजफ्फरनगर मंगलवार की सुबह चित्रा गली स्थित एक होटल में आकर ठहरी। उसके साथ उसका पांच साल का बेटा भी था। महिला के होटल में ठहरने के कुछ समय बाद ही उसके बेटे ने होटल की रिसेप्शन पर आकर सूचना दी कि उसकी मम्मी उल्टी कर रही है। इस पर होटल कर्मियों ने कमरे में जाकर देखा तो दीपा उल्टी कर रही थी और उसके पास जहर के कुछ पैकेट भी पड़े हैं। होटल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दीपा को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में दीपा ने अपनी मौत के लिए अपने पति और ससुर को दोषी ठहराया है। साथ ही महिला ने सुसाइड नोट में अपने पांच साल के बेटे को अपनी मां के यहां छोड़ने के लिए लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। महिला के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें