फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच बोर्ड बैठक में 16 प्रस्ताव पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालिक नगर नगरपालिका में बोर्ड बैठक में सभासदों के हंगामे के बीच 16 प्रस्ताव पर मुहर लग गई। सभासदों ने कार्यों में पारदर्शिता न लाने, एजेंडे की प्रति देर शाम उपलब्ध कराने और पिछली बोर्ड बैठक की प्रोसेसिडिंग उपलब्ध न कराने के विरोध में हंगामा किया था। यहीं नहीं सभासदों ने राज्य सरकार से पिछली बोर्ड बैठक में स्वीकृत हुए 14 करोड़ रुपये जारी न होने पर भी सवाल खड़े किए। बहरहाल बैठक में जनहित में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए 133 केवी का बिजलीघर जल्द से जल्द बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगरपालिका शिवालिकनगर की बोर्ड बैठक चेयरमैन राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के शुरुआती दौर में ही सभासदों ने एक सुर में पिछली बोर्ड बैठक की प्रोसेसिडिंग उपलब्ध न कराने के साथ स्वीकृत हुए बजट के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही पिछली बैठक में राज्य सरकार से पिछली बोर्ड बैठक में स्वीकृत हुए 14 करोड़ रुपये अभी तक जारी न होने पर भी सवाल खडे़ किए। इसपर पालिका के अधिशासी अभियंता गुरमीत सिंह ने प्रोसेसिडिंग तैयार होने की बात कही तो चेयरमैन राजीव शर्मा ने शीघ्र ही 14 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जताई। इसके बाद सभासदों ने अचानक बोर्ड बैठक बुलाने और बैठक का एजेंडा बुधवार देर शाम उपलब्ध कराने पर आक्रोश जताते हुए हंगामा कर दिया। वहीं सभासद गरिमा सिंह ने बिना बोर्ड बैठक की स्वीकृति के नालों की सफाई के लिए 35 लाख जारी करने और उसका भुगतान कर देने पर भी सवाल उठाया। इसपर चेयरमैन ने बारिश के दृष्टिगत नालों की सफाई कराने और नाला गैंग को भुगतान करने की बात कही। वहीं गरिमा सिंह ने रामधाम कॉलोनी में पीठ बाजार लगाने का प्रस्ताव रखा। सभासद सिंह पाल सैनी ने पीठ बाजार प्राइवेट जगह पर लगाए जाने का विरोध करते हुए बाजार पालिका की भूमि पर लगाने का प्रस्ताव रखा। सभासद अरुणा ने नालों की सफाई जल्द से जल्द कराने की मांग उठाई। बैठक में सभी सभासदों ने पालिका से होने वाले कार्यों में पारदर्शिता लाने को कहा। चेयरमैन राजीव शर्मा ने सभासदों को आश्वस्त किया कि सभी कार्य सभासदों को विश्वास में लेकर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 133केवी का बिजलीघर शिवालिकनगर और सुभाषनगर के बीच में नगरपालिका की भूमि पर बनेगा। जिसके लिए अधिशासी अभियंता को भूमि चयनित करने को आदेश दिए गए हैं। इस बिजलीघर के बनने से शिवालिकनगर को लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। अधिशासी अभियंता गुरमीत सिंह ने सभासदों के द्वारा मुद्दों पर शीघ्र कार्य कराने को कहा। इस मौके पर सुमन देवी, बबीता देवी, मोनिका शर्मा, हरिओम, पंकज चौहान, अंकुर यादव, अशोक मेहता शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में यह रखे गए प्रस्ताव
- सभी वार्डों में नालों की सफाई का काम पूर्ण रूप से होगा।
- टूटी नालियों का निर्माण कार्य होगा।
- शिवालिकनगर के मुख्य मार्गों पर स्वागत एवं साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
- पीठ बाजारों के साथ बाजारों में तय बाजारी लगाई जाएगी।
- नवोदय नगर में पीठ बाजार लगाना शुरू होगा।
- क्षेत्र में समस्त चौराहों का सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाएगा।
- क्षेत्र में पालिका की भूमि में व्यवसायिक कॉप्लेक्स व बाजार बनाएं जाएंगे।
- पालिका कार्यालय में सभासदों के लिए कक्ष एवं प्रतीक्षालय बनाने पर सहमति हुई।
- पालिका क्षेत्र में अपना अलग से 133 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा।
- संवेदनशील क्षेत्र जहां पर चोरियों के मामले होते हैं, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- जलभराव से निजात दिलाने के लिए पंप खरीदे जाएंगे।
- मुख्य मार्गों व जरूरत के हिसाब से सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।
- बार्ड क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के साथ नए क्षेत्रों में लाइटें लगाने पर।
- क्षेत्र में बस स्टॉप बनाने एवं पेयजल के लिए प्याऊ बनाने पर प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें