फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस के अनुसूचित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पूतला फूंका। उन्होंने राज्य सरकार पर अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार की घटनाओं पर रोक लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया।
रविवार को ज्वालापुर रेलवे फाटक पर हरिद्वार लोकसभा प्रभारी विशाल राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। विशाल राठौर ने कहा कि प्रदेश का टिहरी जनपद अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार का गढ़ बन गया है। टिहरी में हुई पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर अनुसूचित जाति के युवक की हत्या और हाल ही में अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास से स्पष्ट है कि प्रदेश में इस वर्ग को निशाना बनाकर अत्याचार किया जा रहा है। सुनील कड़च्छ ने कहा कि यदि भेदभाव व अत्याचार इसी प्रकार जारी रहा तो अनुसूचित जाति को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं ही कदम उठाने होंगे। बलराम राठौर, जगपाल सिंह, रमेश लाल भारती ने कहा कि अत्याचारों के खिलाफ अनुसूचित जाति को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तीरथपाल रवि, संदीप गौड़, योगेश राठौर, सतीश कुमार, मंजीत नौटियाल, पार्षद नेपाल सिंह, गुलाब राय, संजय खैरवाल, राजेंद्र भंवर, पप्पू बाल्मिीकि, राजेश पहलवान, रोहित नौटियाल, नारायण कुमार, मनोज जाटव, सोनू कुमार, सोनू दाबड़े, विकास बोरा, नितिन दाबड़े, मोनू कुमार, अमित कुमार, आनंद कुमार, सरजू, विक्की, संजीव, विकास खैरवाल, अशोक काटी, सोनू, वीरेंद्र कुमार, मंजीत, पवन राठौर आदि रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें