फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म के अनुयायी हिंसा में रखते विश्वास: चिन्मयानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

संत असीमानंद ने बुधवार को भी कई संतों से मुलाकात की। शाम को वे गंगा आरती में भी शामिल हुए। पूर्व गृहमंत्री राज्यमंत्री चिन्मयानंद सरस्वती से मुलाकात कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि देश की जनता कभी किसी सही व्यक्ति के साथ अनर्थ होते देखना नही चाहती, सही समय आने पर जनता अनर्थ करने वालों को मुंहतोड़ जबाब देती है। देश की जनता ने संतों को भगवा आतंकवादी कहने वालों को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दे दिया है और बता दिया है कि सनातन धर्म के अनुयायी कभी हिंसा का मार्ग नहीं अपना सकते हैं।
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि देश की जनता सब जानती है कौन आतंकी है और कौन अहिंसा का पुजारी है। सही समय पर देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की जनता को गाय, गंगा, राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून व अनुच्छेद 370 से जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से लेकर सन 2024 की अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए। स्वामी असीमानंद महाराज ने कहा कि मुझे अपने धर्म, भारत के संविधान और कानून पर पूर्ण विश्वास था जिस कारण मैं आज सभी आरोपों से मुक्त हुआ। इस अवसर पर रामकथा मर्मज्ञ आचार्य जयराम महाराज, विदित शर्मा, मनोज जखमोला, गुलशन भसीन, उमेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर शाम को स्वामी असीमानंद ने गंगा आरती में भी भाग लिया। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें