फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जून तक सभी नाले और पुलिया दुरुस्त कर लें: रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बरसात शुरू होने से पहले पूरे जिले में जलभराव से निपटने के प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों से दिए। उन्होंने 20 जून तक जिले के सभी नालों और पुलिया की सफाई कर पानी की निकासी सुनिश्चित करें। हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों को हाईवे के आसपास के सभी नाले दुरुस्त करने और हाईवे पर जलभराव होने पर पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी के प्रबंध करने को कहा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक ली। उन्होंने बरसात की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक में सभी विभागों को आपदा से संबंधित होमवर्क करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील और विभाग स्तर पर नियंत्रण कक्ष, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों की स्थापना करने और उनमें पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर उसे शासन की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही आपदा संबंधी मॉकड्रिल करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्र में खाद्य पूर्ति विभाग को दो माह का खाद्यान्न पहले ही भेज दें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बरसात के दौरान होने वाली बीमारियों से निपटने की जानकारी लेते हुए बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा।
जिलाधिकारी ने इस दौरान कहा कि वे सभी अधिकारियों के साथ वैकल्पिक हिलबाईपास मार्ग की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित उपकरणों को अपनी अपनी तहसील में रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, नगर आयुक्त आलोक पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी रत्नेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें