फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

मंगलौर में स्लाटर हाउस का निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने का मार्ग प्रशस्त होने पर इसके विरोध में भाजपा के दो विधायकों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और संजय गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाजपा के लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि हरिद्वार धार्मिक मान्यताओं वाला जिला है। यहां ऐसा कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा जिससे हरिद्वार की धार्मिक छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर प्रभावी पैरवी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वह शांत नहीं बैठेंगे और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हरिद्वार जिले में स्लाटर हाउस खोला जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विधिक राय ली जा रही है और वेे व्यक्तिगत तौर पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। दूसरी तरफ अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने भी हरिद्वार जिले में स्लाटर हाउस खोले जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह हाईकोर्ट के इस फैसले को डबल बेंच में चुनौती दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें