फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की क्रिकेट एसोसिएशन और सैनी क्रिकेट एकेडमी में होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रिकेट फाउंडेशन की ओर से भल्ला कालेज स्टेडियम में आयोजित हरिद्वार सुपरलीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को रुड़की सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ने 99 रन से जीत दर्ज की। टीम का अब फाइनल मुकाबला में सैनी क्रिकेट क्लब से होगा।
विज्ञापन

टॉस जिमखाना ने जीता और रुड़की सिटी क्रिकेट एसोसिएशन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रुड़की सिटी क्रिकेट एसोसिएशन ने 49.4 ओवर में 311 रन बनाए। पारस धीमान ने 44, निशु ने 18, भानु ने 23, मनीष भट्ट ने 74, मनीष गौड़ ने 47, बाबूराम ने 67 रन का योगदान दिया। जिमखाना की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक सैनी ने 4, मुकेश यादव, दिवांशु जोशी और गौरव नेगी ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिमखाना के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पूरी टीम 38.4 ओवर में 212 रन बनाकर आउट हो गई। जिमखाना की ओर से मुकेश यादव ने 34, शिवांश गौतम ने 14, कुणाल ने 29, सत्यम शर्मा ने 49, गौरव नेगी ने 24, धैर्य सेठी ने 20, देवांश जोशी ने 18 रन बनाए। रुड़की सिटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी में बाबूराम और भानु प्रताप और नीशु ने एक-एक, हैप्पी भाटिया ने 5, और कृष्णपालन ने 2 विकेट लिए। आरसीसीए के बाबूराम को मैन आफ द मैच चुना गया। अंपायर मनोज कुमार और विनय कुमार थे। स्कोरर प्रणव मुखर्जी रहे। आयोजन समिति के शैलेंद्र त्रिपाठी और कैप्टन जावेद ने बताया कि रुड़की क्रिकेट एसोसिएशन और सैनी क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मैच शनिवार 25 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें