फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार विधानसभा में 13, भगवानपुर की 19 राउंड में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। लोकसभा संसदीय क्षेत्र हरिद्वार की मतगणना की पल-पल की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने व्यापक प्रबंध किए हैं। इस कार्य के लिए पहले से नियुक्त नोडल ऑफिसर (मीडिया) मनोज कुमार श्रीवास्तव को संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया को पल-पल जानकारी देने के लिए 24 राजपत्रित अधिकारियों (मीडिया) की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में ड्यूटी के लिए लगाए गए कार्मिकों को ट्रेनिंग देते हुए नोडल अधिकारी (मीडिया) मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक कार्मिक 23 मई को मतगणना स्थल पर समय से पहुंचकर मीडिया से संपर्क स्थापित कर लें। 11 विधानसभा के प्रत्येक टेबल से सूचना लेकर अविलंब मीडिया सेंटर पर उपलब्ध कराएं। नोडल अधिकारी मीडिया ने बताया कि हरिद्वार संसदीय क्षेत्र मतगणना की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन ड्यूटी से अनुदेशक जगजीतपुर आलोक सैनी, अनुदेशक कलियर राधेश्याम अनुपस्थित पाए गए। उक्त कार्मिकों को मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय में प्रात: 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थिति संबंधी समुचित कारण न बताए जाने पर निर्वाचन कार्य से अनुपस्थित रहने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर सहायक सूचना मुकेश कुमार, अरूण कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें