फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिहर मंदिर भीमगोड़ा के समीप अवैध रूप से मोबाइल का नेटवर्क टावर लगाए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद अनिल वशिष्ठ और कैलाश भट्ट के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर टावर निर्माण रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद अनिल वशिष्ठ ने बताया कि भीमगोड़ा में हरिहर मंदिर के समीप अवैध रूप से टावर का निर्माण किया जा रहा है। दो वर्ष पूर्व भी टावर निर्माण किए जाने का प्रयास किया गया था, जिसे क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर एचआरडीए ने सील कर दिया था। लेकिन, अब फिर से टावर का निर्माण शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में की है। अधिकारियों ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र जोशी, शत्रुघ्न गिरि, पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद अनिल वशिष्ठ, अर्चित चौहान, इशांत शर्मा, पवन शर्मा, सचिन शर्मा, विमल शर्मा, टिंकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें