फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 152 खोए मोबाइल मालिकों को वापस लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुए मोबाइल खोजकर उनके असली मालिकों को वापस लौटाए हैं। विभिन्न राज्यों से ढूंढकर वापस मंगवाए गए 152 मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 36 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
विज्ञापन

शनिवार को सिडकुल थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक सिटी अभय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन रिकवरी के तहत लोगों के खोए मोबाइल फोन ढूंढकर वापस दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिडकुल एसओ अजय शाह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विवेक यादव ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइल वापस मंगवाए। कुल 152 मोबाइल बरामद किए गए, इनमें कुछ मोबाइल सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के हैं, जबकि अन्य स्थानीय निवासियों के हैं।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिन लोगों ने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, उनके चेहरों पर फोन वापस मिलने के बाद खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है तो उसे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं। मोबाइल खोने की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराएं। इस दौरान सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, थानाध्यक्ष अजय शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें