फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस नेता के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ भीम आर्मी नेता सुलेमान बट ने कहा कि कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह ने अभद्र टिप्पणी की, जिससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन भी किया जा सकता है। इस दौरान मुस्तफा रमजानी, साबिर ठेकेदार, इरफान ठेकेदार, फुरकान ठेकेदार, अली नवाज, मेहरबान, दीपक, शिवम, सागर, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें