फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर ट्रक को छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

दुर्घटना सोमवार देर रात हरिलोक तिराहे के पास हुई। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करना चाहा तभी सामने से दूसरा वाहन आ गया। संतुलन बिगड़ने के चलते मोटरसाइकिल सवार ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय (30) पुत्र लल्लन सिंह निवासी पीठ बाजार बहादराबाद के रूप में हुई। बताया कि मृतक औद्योगिक इकाईयों से गत्ता खरीदता था और मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें