पथरी। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। 15 मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। बाइक चालकों को भविष्य में फिर से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गई है।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार को फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 बाइकों के साथ युवकों को पकड़कर चौकी लाया गया और फटकार लगाई गई। एसओ ने बताया कि सभी बाइकें सीज कर दी गई। चालकों को सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ केवल चालान की कार्रवाई नहीं जाएगी, बल्कि आवश्यकतानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।